संदिग्ध हालत में जंगल में मिला महिला का शव
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के मनकोट क्षेत्र अंतर्गत छाती गांव में जंगल में आग बुझाने गई एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार देवकी देवी (63) पत्नी कृष्णानंद, निवासी छाती, पोस्ट ऑफिस मनकोट, कोतवाली बागेश्वरगत दिवस सायं लगभग 6 बजे गांव के समीप जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वृद्ध घर नहीं पहुँची तो घर वाले उसकी तलाश में छूट गए, साथ ही मामले की जानकारी प्रशासन और वनविभाग को दी। सूचना पर प्रशासन और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से वृद्ध महिला की तलाश शुरु की। राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया तो लगभग रात करीब 12 बजे के करीब महिला का शव माल्ता के जंगल में मिला। अंदेशा जताया जा रहा कि महिला की मौत गुलदार के हमले में हुई है। परेशान व वन विभाग की टीम ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
