मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री
देहरादून। सांसद अनुराग ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद ठाकुर के मध्य देश एवं राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में विकास, जनकल्याण एवं आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
