अभियान चलाकर सड़कों में बने गड्ढों को भरा

पौड़ी। पौड़ी मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे के नेतृत्व में अभियान चलाकर सड़कों में बने गड्ढों को भरा गया। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित की भावना से किया गया यह प्रयास भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अभियान में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग पौड़ी एवं नगर पालिका परिषद पौड़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए सक्रिय सहभागिता निभायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *