समारोह को आध्यात्मिक महत्व प्रदान किया

लखनऊ। नवनिर्मित अर्बन स्लेव्स में इस्कॉन टेंपल की टीम ने सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हरे कृष्णा हरे रामा, राधे जया जया माधवा, इस्कॉन मंत्र, गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो, अच्युतं केशवं, जीवा जागो जैसे आध्यात्मिक गीतों से आगंतुकों और मौजूद सभी व्यक्ति विशेष का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर डॉ. विवेक तांगड़ी, मुख्य महंत, श्री लेटे हुए हनुमान मंदिर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया गया, जो सकारात्मकता, समृद्धि और शुभ आरंभ का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. तांगड़ी ने रचनात्मकता, सौंदर्यबोध और उद्देश्यपूर्ण उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला, जो आधुनिक जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायक हैं। उनके आशीर्वचन और गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को आध्यात्मिक महत्व प्रदान किया। अर्बन शेल्व्स ने अपने सुसज्जित इंटीरियर्स और सुरुचिपूर्ण वातावरण से आगंतुकों पर गहरी छाप छोड़ी। शोरूम में लग्जरी सोफे, डिजाइनर बेड्स, स्टाइलिश कंसोल और आकर्षक डाइनिंग टेबल्स सहित अत्याधुनिक फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। प्रत्येक कलेक्शन में उत्कृष्ट कारीगरी, बारीकियों पर विशेष ध्यान और आधुनिक डिजाइन का स्पष्ट प्रतिबिंब देखने को मिला। प्रीमियम फर्नीचर के साथ-साथ अर्बन शेल्व्स ने अपनी समग्र इंटीरियर डिजाइन सेवाओं का भी अनावरण किया, जिसमें कस्टमाइज्ड मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब्स और स्पेस-एफिशिएंट स्टोरेज सॉल्यूशंस शामिल हैं। आगंतुकों ने ब्रांड की पर्सनलाइज्ड डिजाइन सेवाओं में विशेष रुचि दिखाई और कार्यक्षमता, नवाचार एवं सौंदर्य के संतुलित संयोजन की सराहना की। विशेष रूप से मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब डिजाइनों को उनकी स्मार्ट उपयोगिता, प्रीमियम फिनिश और आधुनिक स्टाइल के लिए प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *