विभिन्न अनुभागों में टोकन सिस्टम लागू
रुद्रपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने कामकाज में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न अनुभागों में टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। अनुभागों के बाहर और भीतर टोकन सिस्टम के अनुपालन के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगा दिए हैं।एआरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग लाइसेंस पटल, प्रवर्तन पटल, टैक्सी रजिस्ट्रेशन अनुभाग के साथ अन्य अनुभागों में लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए यह पहल की गई है।एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया कि इस व्यवस्था से पटलों पर लगने वाली भीड़ में काफी कमी आई है। लोग टोकन नंबर और दिए गए समय के अनुसार अपने कार्य के लिए पटलों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य पटलों में भी टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
