कुमाऊं आयुक्त ने बागेश्वर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया
Oplus_131072
बागेश्वर । कुमाऊं आयुक्त ने बागेश्वर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर देने को कहा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इस दौरान ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, पंजीकरण प्रक्रिया व उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से ओपीडी शुल्क भुगतान प्रणाली की जानकारी प्राप्त की । जन औषधि केंद्र में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आवश्यक दवाइयों की कमी न हो तथा मरीजों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया गया कि दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समयबद्ध आपात सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
