नकल कराने वाले गैंग के दो लोग गिरफ्तार

देहरादून। एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभ्यर्थियों को पास करने के दस लाख रुपये लेते थे।
आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *