मरीजों को मिलने वाले ओपीडी पर्चों में बदलाव किया

रुद्रपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले ओपीडी पर्चों में बदलाव कर दिया गया है। कई सालों से जिला चिकित्सालय के नाम से जारी हो रहे पर्चे अब बंद कर दिए गए हैं। वहीं उनकी जगह पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाम से नए पर्चे जारी किए जा रहे हैं। सोमवार से यह नई व्यवस्था प्रभावी हो गई, जिसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों को बदले हुए प्रारूप के पर्चे मिलने लगे हैं।हाल ही में जिला अस्पताल को औपचारिक रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन कर दिया गया था। इसके बाद से ही अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था, सॉफ्टवेयर प्रणाली और दस्तावेजों में चरणबद्ध परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *