एनडीआरएफ और फायर वॉचरों ने मॉक ड्रिल की
अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र बिनसर अभयारण्य में एनडीआरएफ और फायर वॉचरों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल का उद्देश्य फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाना के साथ ही वन कर्मियों और वन्यजीवों की सुरक्षा करना था। अभ्यास के दौरान टीम ने बिनसर अभयारण्य की भौगोलिक स्थिति को जाना। संयुक्त टीम ने आपसी समन्यव के साथ उपकरणों की सहायता से वनाग्नि की रोकथाम का व्यावहारिक अभ्यास किया।
डीएफओ सीविल सोयल वन प्रभाग प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि फायर सीजन के दौरान यह अभ्यास फॉयर वॉचरों के लिए जंगलों की आग को काबू करने में अहम साबित होगा। बताया कि 18 फरवरी को जिले स्तर पर बिनसर, रानीखेत, हवालबाग रेंज में फॉयर सीजन के दृष्टि से वृहत स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित होगी।
