पलायन निवारण आयोग प्रदेशभर में करेगा प्रवासी पंचायत

देहरादून। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग पूरे प्रदेश में प्रवासी पंचायत करने जा रहा है। इसकी शुरुआत अप्रैल में पिथौरागढ़ से होने जा रही है। इस बात की जानकारी पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ शरद सिंह नेगी ने दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बैठक कर निर्देश दिए थे कि प्रदेश में बेड़े पैमाने पर रिवर्स पलायन हुआ है। उन लोगों से संवाद कर स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य व राज्य के बाहर रहने वाले लोगों को भी प्रवासी पंचायत में बुलाया जाएगा। बताया कि गर्मियों के दिनों में भी ज्यादातर लोग अपने देवताओं को पूजने गांव आते है, साथ ही स्थानीय स्तर पर जो मेले लगते है उस समय भी लोग बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं उन्हें भी स्थानीय स्तर पर व्यस्थाय स्थापित करने लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि स्थानीय आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। बता दें कि कोविड के से लेकर अभी तक प्रदेश में करीब 6 हजार लोगों ने रिवर्स पलायन किया है। सरकार का प्लान है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रिवर्स पलायन कर स्थानीय स्तर पर अपना व्यवस्थाय करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *