नई फिल्म नीति बनने से राज्य में कई फिल्मों शूटिंग हुई : हेमंत

देहरादून। उत्तराखंड की नई फिल्म नीति के बाद राज्य में बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर स्थानीय कलर पर आधारित फिल्मों की निर्माण के निर्माण में अपार संभावनाएं देखने को मिल रही हैं। यह बात हम नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने कही है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति के बाद राज्य में कई फिल्मों शूटिंग हुई है, राज्य सरकार ने जो नई नीति बनाई है उससे प्रदेश की प्रतिभा को भी बेहतर मौका मिला है।अभिनेता हेमंत पांडे ने यह भी बताया कि सरकार ने फिल्म क्षेत्र में जो बीज छिड़का है, उसकी फसल अब लहलहाते हुई दिखाई दे रही है। खास तौर पर फिल्म निर्देशक और निर्माता को योग्यता बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *