पर्यटन मंत्री ने किया यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार रखे तथा अतिथि देवो भव परम्परा के तहत उनका स्वागत करे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इसके लिए सभी प्रबन्धन किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले चार लाख सात हजार नौ सौ इकसठ (4 07961) तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है,जिसमें यमनोत्री धाम में सत्तानवे हजार सात सौ चार (57704),गंगोत्री धाम में सत्तावन हजार आठ सौ त्रेसठ (57863) ,केदारनाथ धाम में दो लाख सात हजार चार सौ बावन(207452),बद्रीनाथ धाम में चौरासी हजार नौ सौ बयालीस (84942) तीर्थयात्रियों ने दर्शन की लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *