जंगल में आग लगाने के मामले में दो गिरफ्तार

पौड़ी। सिविल सोयम वन प्रभाग की सतपुली रेंज के अंतर्गत कल्जीखाल क्षेत्र में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।डीएफओ सिविल पौड़ी पवन नेगी ने बताया कि मंगलवार को कल्जीखाल में टीम ने जंगल में आग लगाते हुए फल्दा निवासी पवन कुमार और महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से आग लगाने में प्रयुक्त माचिस भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। कहा कि वनाग्नि की किसी भी घटना की तत्काल सूचना वन विभाग को दें और जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *