केदारनाथ धाम के लिए नई एसओपी जारी

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़, वीआईपी कल्चर और अव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था के बीच बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए नई एसओपी जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब सुगम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ₹1100 शुल्क देना होगा।
इस फैसले के बाद धाम में एक नई बहस छिड़ गई है। चर्चा इस बात की है कि अब बाबा के दरबार में मंत्री हो या संत्री, आम श्रद्धालु हो या खास व्यक्ति सभी को नियमों के तहत पर्ची कटवानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *