उद्यान विभाग के  निदेशक बने डॉ सिंह

देहरादून। उत्तराखंड उद्यान विभाग को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी निदेशक मिल गया है। राज्य सरकार ने डॉ. आर. के. सिंह को उद्यान विभाग का नया स्थायी निदेशक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही विभाग में लंबे समय से चल रही अस्थायी व्यवस्था का अंत हो गया है। स्थायी निदेशक की नियुक्ति के बाद विभागीय कार्यों में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. आर. के. सिंह के नेतृत्व में राज्य में फल, सब्जी, बागवानी और औषधीय पौधों से जुड़ी योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है। इससे किसानों और बागवानों को भी लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *