गुलदार ने महिला को निवाला बनाया

पौड़ी। जिले के कोट ब्लॉक खाण्ड्यूसैण देवार क्षेत्र के वाड़ी गांव में घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गुलदार को पकड़ने की मांग की है। जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय महिला पशुओं के लिए घास लेने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव गांव के ऊपर एक निर्जन मकान के पास से बरामद हुआ। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश बना हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने अथवा आदमखोर घोषित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *