नहाते समय गंगा में डूबे दो युवक

ऋषिकेश। सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा में स्नान करते समय  दिल्ली के दो युवक बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।   जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए छह युवकों का एक दल सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में ओझल हो गए। लापता युवकों का नाम प्रेम(26) पुत्र हरीश चंद्र, निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और राजन (24) निवासी संगम विहार, दिल्ली है। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। सर्च अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *