दो अलग,अलग सड़क दुर्घटना में सात की मौत
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में अहान (18) पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद,फहीम (35) पुत्र अमानत के रूप में की गई । वही अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड में सोमवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 15 पर ऑल्टो कार (यूके 04 जेड 5819) चायखान-बेगानिया मार्ग पर सवारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बलिया के पास चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।
