प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर
मुंबई। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश दुनिया में बसे प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत व ब्रांड एंबेसडर हैं। मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों का स्नेह और जुड़ाव राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है। यह भावनात्मक संबंध नई पीढ़ी को भी उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़े रखता है। राज्य सरकार ने प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन किया है। इसका उद्देश्य प्रवासियों की प्रतिभा और विशेषज्ञता को विकास से जोड़ना है। सरकार प्रवासी समाज के सुझावों को विकास प्रक्रिया का आधार मानती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकसित राज्य बन रहा है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते रहने का आह्वान किया। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, कीवी मिशन, होम-स्टे योजना, वेडिंग डेस्टीनेशन, लखपति दीदी, सौर स्वरोजगार योजना सहित अनेक पहलों के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।
