मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की धनराशि

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अप्रैल, मई और जून 2026 की सहायता राशि एक साथ जारी की गई है। अप्रैल माह के लिए 4917 लाभार्थियों को 1 करोड़ 47 लाख 51 हजार रुपए, मई माह के लिए 4879 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 37 हजार रुपए और जून माह के लिए 4848 लाभार्थियों को 1 करोड़ 45 लाख 44 हजार रुपए की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। मंत्री ने बताया कि यह योजना 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई थी। इसके तहत अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मार्च 2026 तक की राशि पहले ही लाभार्थियों को जारी की जा चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *