प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल रहेंगे बन्द

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 एवं 10 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के
पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बृहस्पतिवार 9 जुलाई को देहरादून के समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *