बारिश का तीन दिन का येलो अलर्ट
देहरादून। देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में बारिश का तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है । वही 14 जुलाई को देहरादून, चम्पावत, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, साथ ही हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 15 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है ।
