अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार ढही, डॉक्टर की मौत

गोपेश्वर।  चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में अस्पताल की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई, मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश से अस्पताल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। आज  सुरक्षा दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे  तभी दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, और वह मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और मौजूद लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *