पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे प्रदेशवासी : धामी

देहरादून।  प्रदेशभर में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेशवासियों को हरेला की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा एवं प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिकाधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया है। वहीं हरेला पर उत्तकाशी, चमोली, टिहरी चंपावत सहित प्रदेश के सभी जिलों में पौधरोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *