ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

रुद्रप्रयाग । जिले के तरसाली, फाटा के समीप देर रात एक ट्रक  अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में का गिरा। हादसे में दो ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार UK01 CA 0826  देररात को फाटा के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और जिला पुलिस, फायर सर्विस एवं एनडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और ट्रक सवार दो लोगों को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान संजय राणा, 45 वर्ष और मोहन, 36 वर्ष के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *