सरकार युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के नए अवसर खोल रही : जोशी

Oplus_131072

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।  सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इसी शैक्षिक सत्र में इन दोनों कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई शुरू हो सके। इसके लिए एनएमसी (NMC) और केंद्रीय स्तर पर मजबूत पैरवी की जा रही है तथा आवश्यक औपचारिकताओं, फैकल्टी, नए पाठ्यक्रमों और बुनियादी ढांचे को सर्वसुविधायुक्त बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। जोशी ने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए कोई ठोस या दूरदर्शी पहल नहीं की। जिस कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह बदहाल था, वह आज छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता का केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है। जिन लोगों ने अपने समय में स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल रखा, वे आज धामी सरकार के ऐतिहासिक प्रयासों पर सवाल उठाने का ढोंग कर रहे हैं।

श्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड में एक पारदर्शी और मजबूत चिकित्सा शिक्षा ढांचा विकसित करना है। धामी सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को पूरी तरह समझती है और मेधावी युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हर विकास कार्य में केवल राजनीति दिखाई देती है। जिन मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को डॉक्टर बनने के बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं, उन परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस अनावश्यक बयानबाजी और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस के इस नकारात्मक एजेंडे को भली-भांति पहचान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *