देवभूमि को बदनाम करने में जुटी कांग्रेस : भट्ट

Oplus_131072

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो दल लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ हैं, वह सत्ता पाने के लिए अब गंदे राजनीतिक हथकंडे अपना रही है। जनविश्वास जीतने में असफल कांग्रेस, अब जनता के बीच का आपसी भरोसा ही तोड़ने में जुटी हुई है। विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के आधार पर बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस जनता का दिल और विश्वास जीतने में लगातार नाकाम साबित हुई है। चुनावों में बार-बार मिल रही करारी हार से बौखलाकर कांग्रेस अब समाज का ताना-बाना छिन्न-भिन्न करने का षड्यंत्र रच रही है। जनता के बीच बने आपसी सौहार्द और विश्वास को तोड़ने के लिए कांग्रेस अब नकारात्मक और खतरनाक जातिवादी राजनीति का सहारा ले रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जागरूक जनता ने जब से कांग्रेस को हर मोर्चे पर पूरी तरह नकार दिया है, तब से कांग्रेसी नेता हताशा में पूरे उत्तराखंड को ही राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। राजनीतिक जमीन खिसकती देख राज्य की शांति और विकास की छवि को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कहा कि आज उत्तराखंड कांग्रेस का अपना कोई विजन या नीतियां नहीं बची हैं। प्रदेश कांग्रेस इकाई का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ दिल्ली बैठे अपने ‘युवराज’ की चाटुकारिता करने और उनके अपरिपक्व बयानों को सही ठहराने पर ही लगा हुआ है। कांग्रेस नेताओं को न तो देवभूमि की जनता की फिक्र है और न ही राज्य के विकास से कोई लेना-देना है। भट्ट ने कहा कि जनता कांग्रेस के इन सभी राजनीतिक हथकंडों, षड्यंत्रों और नकारात्मक मंसूबों को भली-भांति समझ चुकी है। जिसका जबाव वह लोकतांत्रिक तरीके से सही समय पर वोट के अधिकार से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *