भाजपाइयों ने किया महामंत्री संगठन का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत

देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फनींद्रनाथ शर्मा ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उनका कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  पारंपरिक रीति रिवाज से उनका स्वागत किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शर्मा के पहली बार प्रदेश कार्यालय आगमन पर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी , प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल , कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत  प्रदेश आईटी संयोजक  प्रवीण लेखवार, यमन डबराल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गणेश चन्द्रा, हिमांशु रावत,नितिन नवानी सूर्य विक्रम शाही, ललित थापा सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

वहीं राज्यसभा की खाली होने जा रही सीट को लेकर 24 से अधिक दावेदारों के नाम कोर कमेटी के सामने आए।

जिनमें महिला, अनुसूचित जाति जनजाति, युवा सहित सभी वर्गों से जुड़े नाम शामिल हैं।

बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद  संभावित तीन या पांच प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी कमेटी  मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *