डीएवी में मतदान शुरू, 10 हजार छात्र चुनेंगे अपना नेता

देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी में छात्रसंघ के लिए मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो दो बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होते ही कॉलेज परिसर में बनाये गए मतदान केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा कर्मी  आई-कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही मतदान करवा रहे हैं। किसी भी अनहोनी और हुड़दंग से निपटने के लिए  कैंपस और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है। अपरान्ह 3 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित किये जाएंगे। इस बार छात्रसंघ के 6 पदों पर कुल 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नवदीप राणा, NSUI सौरभ सेमवाल,आर्यन संगठन से अमित सिंह और तान्या निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। लगभग 10 हजार छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं एमकेपी, डीवीएस, एसजीआरआर  कॉलेज में भी मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *