प्रदेश के कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज बनेंगे आर्य : भट्ट

 

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी । उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी के सरोकारों से जुड़े मुद्दों का उनका राजनीतिक अनुभव, प्रदेश के समग्र विकास को अधिक प्रभावशाली बनाएगा। साथ ही उनका प्रतिनिधित्व प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त बनाएगा। भट्ट ने कहा कि  आर्य का राज्यसभा के लिए चयन, संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के भाव से प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके उच्च सदन में पहुंचने से उत्तराखंड के विकास से जुड़े जनहित के विषयों और प्रदेश की प्राथमिकताओं को केंद्र स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्य, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को गति देने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री (विदेश निवेश) इंजीनियर गणेश चन्द्रा ने भी  दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *