राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए दिनेश आर्य, समर्थकों में खुशी

देहरादून। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था।

 नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने विधानसभा में आर्य को प्रमाण पत्र सौंपा।

उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान उन्होंने बलिदानी आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच में आर्य का नामांकन सही पाए जाने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।

शुक्रवार को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय था।

समय गुजरने के बाद निर्वाचन अधिकारी हेम पंत ने आर्य के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकांत उनियाल, भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन कारी परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, गणतंत्र सिंह राठौड़, नितिन नवानी, नरेंद्र कुमार , विजय रावत, एपी नौटियाल, बलबीर घुनियाल, दयाराम, समेत  भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *