पदाधिकारियों ने धरातल पर काम करने का संकल्प लिया

देहरादून। बीते दिन भाजपा ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार,  बैठक में  संगठन के सभी संयोजकों, और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य केन्द्र आगामी चुनाव को लेकर संगठन की  रणनीति को तैयार करने और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर रहा। संवाद के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने धरातल पर काम करने और आपसी समन्वय को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस रणनीतिक संवाद के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और संयोजकों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट और सुझाव साझा किए। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। इस दौरान कौस्तुम्भ  जोशी, योगेश चौहान,  अनिल गुप्ता, पवन गुप्ता , गिरिश परिहार मनीष पाण्डेय, सहदेव यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *