भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलीं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वराज विद्वान

Oplus_131072

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) की पूर्व सदस्य एवं ऋषिकेश जनपद की प्रभारी डॉ. सुश्री स्वराज विद्वान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से मुलाकात कर राज्य के समसामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, पार्टी संगठन की मजबूती और राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया।

भेंट के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विद्वान ने शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी लक्ष्यों के लिए सक्रिय करने की रणनीतियों पर वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और आम जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की ।  शीर्ष नेतृत्व ने आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। प्रदेश उपाध्यक्ष विद्वान ने विश्वास जताया कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *