महिलाओं पर बढ़ती हिंसा से उक्रांद का पारा चढ़ा
देहरादून। उक्रांद ने राज्य में महिलाएं पर बढ़ रहे हिंसा को रोकने और विगत दिनों चौबट्टाखाल में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ बर्बरता करने वाले आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महानगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही है। इससे साबित होता है कि सरकार का यह नारा मात्र नारा बनकर रह गया है। उन्होंंने कहा कि देवभूमि में भी महिलाएं महफूज नहीं रह गई है जो कि बेहद चिंतनीय है। उक्रांद ने कहा कि विगत दिनों पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने जोर जबरदस्ती की कोशिश की विफल होने पर उसपर जानलेवा हमला करके फरार हो गया, जो अभीतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उक्रांद ने कहा कि महिलाएं पहाड़ में भी महफूज नहीं है, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। उक्रांद ने कहा कि सरकार महिलाओं पर हो रहे हिंसा को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कार्यकर्त्ताओं ने सरकार से राज्य व पर्वतीय क्षेत्रों मे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था कड़ी करने की मांग को लेकर महानगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेेेजा। इस अवसर पर लताफत हुसैन,प्रमिला रावत,राजेन्द्र बिष्ट,ऋषि राणा,मनोज वर्मा,मीनाक्षी सिंह,राजेंद्रजीत आदि थे।
