आज मिले 473 कोरोना संक्रमित, नौ की मौत
देहरादून। देवभूमि में कोरोना कोरोना मरीजों के आंकड़ों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 473 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि। 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 473 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित देहरादून जनपद में पाए गए। उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64538 पहुँच गया है। वही अब तक 59227 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं ठीक। अब 3746 कोरोना संक्रमितों एक्टिव केस है। वही राज्य में अब तक 1056 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। शुकवार को देहरादून में 163 टिहरी में 12, नैनीताल में 39, हरिद्वार में 55, यूएसनगर में 57, चमोली में 48, पौड़ी में 40, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 16, बागेश्वर में दो,उत्तराकाशी में सात, चंपावत में तीन, अल्मोड़ा में 17 कोरोना संक्रमित पाए गए।
