यमुनोत्री हाईवे दोबार हुआ बंद

उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी के पास शनिवार देर रात भूस्खलन से खरादी के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर आ गिरा। इससे राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू किया,लेकिन दोबारा भूस्खलन होने से बाधित हो गया।
यमुनोत्री राजमार्ग पर राजमार्ग पर इन दिनों ऑलवेदर का कार्य चल रहा हैए जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन जोन बने हुए हैं। बीती शनिवार रात को राजमार्ग के खरादी के पास भूस्खलन हुआ। पहाड़ी दरकरने से राजमार्ग पर भारी बोल्डर गिर पड़ेए जिससे राजमार्ग बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *