एक तो चोरी, फिर सीना जोरी

नैनीताल। रविवार को भी बिना मास्क घूमने पर पुलिस ने महिला पर्यटक को टोका तो वह पुलिस से ही भीड़ गयी। पुलिस को भाई आईएएस अफसर होने की बात कहकर हेकड़ी दिखाने लगी। पुलिस ने भी चालानी कार्रवाई के बाद ही महिला को छोड़ा।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तल्लीताल थाना पुलिस डांठ पर चैकिंग अभियान में जुटी हुई थी। तभी वहां कुछ लोग बिना मास्क के आवाजाही करते पहुँचे। पुलिस ने पर्यटकों को मास्क पहनने की सलाह दी नहीं तो 200 रुपये का चालान करवाने की बात कही इससे एक महिला भड़क गई। साथ ही धमकी देने लगी कि उसका भाई भाई आईएएस अफसर है, अगर पुलिस में हिम्मत है तो चालान करके दिखाए। इतना ही नहीं महिला खुद का यूट्यूब चैनल होने की बात कहकर मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगी। साथ ही पुलिस को बदनाम करने की धमकी देने लगी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गयी। भीड़ बढ़ती देख महिला के पति ने किसी तरह शांत करवाया। एसआई हरीश पुरी ने बताया कि दिल्ली उत्तमनगर निवासी शालिनी का महामारी अधिनियम के तहत 200 चालान कर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *