सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जरूर लें जाए

नई टिहरी  । सेना भर्ती कार्यालय लैन्सडौन द्वारा आगामी 20 दिसम्बर से 2 जनवरी तक कोटद्वार स्थित विक्टोरिया क्राॅस गब्बर सिंह आर्मी कैम्प में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कोराना (कोविड-19) वैश्विक महामारी के चलतेे जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 से पीड़ित न होने और नो-रिस्क सर्टिफिकेट साथ में ले जाना अनिवार्य होगा। इसलिए जनपद के जो अभ्यर्थी भर्ती रैली में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे जनपद के अपने इन निकटतम केन्द्रों नई टिहरी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरेन्द्रनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय, पिल्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं थत्यूड़ (जौनपुर) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर परीक्षण के उपरान्त प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *