हर गांव में प्रतियोगिता का आयोजन करना सराहनीय : रावत
ऊखीमठ। नव युवक मगल दल परकंडी के तत्वावधान में स्व.मुखारी देवी व स्व.जयकृत सिंह चौधरी की पुण्य स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला हनी स्पोर्ट्स क्लब अगस्त्यमुनि व नहरा क्रिकेट क्लब के बीच किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला हनी स्पोर्ट्स क्लब ने 92 रनों से जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हनी स्पोर्ट्स क्लब ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाए। जिसमें जतिन ने 58 सर्वाधिक रनों का योगदान दिया।

वहीं 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्राम नहरा की टीम 11.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 57 रन पर सिमट गयी। टूर्नामेंट के संयोजक गजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 46 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज पंकज त्रिवेदी नहरा,मैन ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज अनुराग नेगी अगस्त्यमुनि,बेस्ट बल्लेबाज मोंटी अगस्त्यमुनि,बेस्ट गेंदबाज अनुराग नेगी,बेस्ट क्षेत्ररक्षक,बेस्ट कीपर अभिषेक नेगी हरीश बजवाल को दिया गया। मैच विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक मण्डल द्वारा पुरुस्कार वितरण करते हुए पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि किक्रेट प्रतियोगितायें अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बृहद रुप लेने लग गयी है! क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पांडेय ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल हर प्रतिभागी को जीवन पथ पर अग्रसर होने का प्रयास करना चाहिए। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किक्रेट का आयोजन करना बड़ा कठिन कार्य है फिर भी हर गांव में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। इस मौके पर आचार्य कृष्णानंद नौटियाल,प्रधान संगीता देवी,अध्यक्ष नवीन भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल, राजेन्द्र बिष्ट,ममंद अध्यक्ष कश्मीरा भंडारी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष नवीन भण्डारी,उपाध्यक्ष अखिल सेमवाल,कोषाध्यक्ष नितिन चौधरी,सचिव प्रवेश चौधरी , शिव प्रसाद नौटियाल,सुमित भण्डारी, नवीन बिष्ट, लक्ष्मण, शेलेन्द्र सजवाण, जितेंद्र रावत , पुष्पा देवी जोशी,उदम सिह रावत,राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दिनेश मोहन सजवाण, यशवीर रावत,मान सिह सजवाण, कुवर सिंह रावत, जयन्त नेगी, निकिता,हंसिका सहित प्रतिभागी, आयोजक मण्डल व ग्रामीण मौजूद थे।
- ऊखीमठ से वरिष्ठ पत्रकार, लक्ष्मण सिंह नेगी।
