ऊंची चोटियां बर्फबारी से हुई धवल

देहरादून। देहरादून में रविवार को हल्की बारिश होने से ठंड ने दस्तक दे दी है। शीतलहर के चलते अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी ठंड व बूंदाबांदी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। ऊंची चोटियों में बर्फबारी व निचले स्थानों में बारिश होने से  लोग घरों में ही दुबके रहे। पौड़ी, कोटद्वार, उत्तरकाशी, नई  टिहरी, सतपुली,रुद्रप्रयाग, चमोली, लैंसडाउन, श्रीनगर, कालागढ़ में भी बूंदाबांदी हुई। ओहि कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं शीतलहर से मैदानी क्षेत्रों में  ठंड बढ़ गई है।  मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान  अनुसार  4 व 5 जनवरी  को पांच जिलों में  ऊँचाई वाले जगहों पर हिमपात हो सकता है। धनौल्टी, रुद्रप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, यमुनोत्री, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाली चोटियां बर्फबारी से धवल नज़र आ रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *