कठुली-अमोठा मोटर मार्ग पर कार हादसा, एक की मौत

सतपुली। रविवार को कठुली अमोठा मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह  करीब 10 बजे एक आल्टो कार कठुली से अमोठा  ओर आ रही थी।  इसी दौरान जैसे ही कार पाडियाधार के पास  पहुंची कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर आसपास  लोग मौके पर  पहुुँचे ओर बचाव कार्य किया।हादसे में नाव जैरल निवासी मनोज पसबोला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि चिंतामणी  घायल हो गया। उसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए  तुरन्त कोटद्वार भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *