तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाघ को मारी टक्कर, मौत
नैनीताल। गत रात्रि फतेहपुर रेंज के अंतर्गत भाखड़ा पुल से कालाढूंगी वन रेेेज की और एक तेज़ रफ़्तार इनोवा कर ने सड़क पार कर रहे बाघ को टक्कर मार दी। हादसे में बाघ की मौत हो गई। वन विभाग ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। गत रात को एक वयस्क नर बाघ तेजी से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि तब वाहन से किसी वन्य जीव के टकराने की घटना सामने आई थी। इस पर रात्रि में कॉम्बिंग की गई, किंतु कोई वन्य जीव नहीं मिला। लेकिन मौके से क्षतिग्रस्त हुई इनोवा कार को रात्रि में ही जब्त कर लिया गया। इधर सुबह पुनः वन्य जीव की तलाश की गई तो घटना स्थल से करीब 50 मीटर अंदर जंगल में करीब 12 वर्ष की उम्र का करीब पौने दो सौ किलो वजनी नर बाघ मृत अवस्था में मिला। उसके शव को फतेहपुर रेंज लाकर दो चिकित्सकों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।
