धूमधाम से मनाई लोहड़ी

देहरादून। उपमा ने लोहड़ी का  त्योहार धूमधाम से मनाया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा लोहड़ी के उपलक्ष्य में राज प्लाजा के पास पंजाबी गीत और संगीत के द्वारा धूमधाम से मनाया गया | उपमा के प्रदेश मंडल के संरक्षक विश्वास डाबर , विधायक हरबंस कपूर , विधायक गणेश जोशी  और विधायक खजान दास और मेयर सुनील गामा  सभी ने मिलकर लोहड़ी जलाकर फसलों की खुशहाली और विश्व शांति के साथ कोरोना महामारी से मुक्त होने की कामना की संगठन मंत्री व गढवाल प्रभारी जी. एस. आनंद ने कहा कि इस पर्व मे जितने भी जिला देहरादून में अनाथालय और वृद्धाश्रम में मिठाई और प्रसाद का वितरण करके इनके साथ पिछले दो दिनों से य़ह पर्व मना रहे हैं | जिला प्रभारी बलदेव जैसवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया | इस अवसर पर उपमा के एस. पी. कोचर, हरपाल सिंह सेठी, अशोक वर्मा, जी. एस. आनंद, बलदेव जैसवाल, अमरजीत सिंह कुकरेजा, गुरुपाल सिंह, बबीता सोहता, गुरुदीप कौर, रिंकी कपूर, गुरमीत जैसवाल, अमित भाटिया, जी. एस. सडाना, रवि अरोड़ा, अरुण खरबंदा , विष्णु आनंद, मीनू चड्डा, दिलबाग सिंह,सेवा सिंह मठारू, सागर मालिक, विजय तुली, गौरव जैसवाल, चंद दीप सिंह  आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *