नगर निगम के नोटिस भेजने का विरोध, मुखर हुआ उक्रांद

देहरादून । देहरादून नगर निगम शहर की स्वच्छता के चलाये जा रहे अभियान का उक्रांद ने समर्थन किया है। साथ ही राजनैतिक दलों के महानगर अध्यक्षों के नाम भेजे गये नोटिस का  विरोध किया है। उक्रांद ने शहर के स्वच्छता के लिए महानगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान  के पहल को अच्छा बताया है, लेकिन नोटिस भेजनेे का विरोध किया हैै। दल का का कहना है कि नगर निगम के मेयर खुद भाजपा से है, व नगर निगम के बोर्ड इकाइयां भाजपा के कब्जे में है। दल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जब दून आए थे तो पूरे शहर को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया था। उस दौरान मेयर के शहर भर में बैनर पोस्टर लगे थे। उस दौरान नगर निगम को शहर के स्वच्छता का रतिभर भी खयाल नही आया, ओर अब नगर निगम को  स्वच्छता का ध्यान आ रहा है और  अब नगर निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन भेदभाव की नीति अपना रही है। कोविड़-19 की गाइड लाइन पर विपक्षियों पार्टी के कार्यक्रम हो या धरना उन पर मुकदमें दर्ज किये गए। उक्रांद महानगर ने हर कार्यक्रम की हमेशा समय पूर्व अनुमति मांगी, उसके वाबजूद पुलिस ने दल के नेनाओं पर मुकदमे दर्ज किये गये। यही हाल नगर निगम का है, शहर की जन समस्याओं को कई बार नगर निगम आयुक्त और मेयर को ज्ञापन, पत्र भेजे चुके है लेकिन कभी न समस्या सुनी गई न समस्याओं का समाधान हुआ। उक्रांद इस रवैये की भर्त्सना करता है। नगर निगम के भेदभाव नीतियों का घोर विरोध नगर निगम में दर्ज करवायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *