व्यापार मंडल की तीनों कार्यकारिणी भंग

ऊखीमठ। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के तीन नगर इकाइयों गुप्तकाशी,ऊखीमठ एवं अगस्त्यमुनि में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को भंग किया गया व चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपदप्रांतीय संगठन मंत्री शत्रुघन नेगी जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना एवं जिलामहामंत्री मोहन रौतेला द्वारा भ्रमण कर सभी समितियों व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है तथा नई कार्यकारिणी गठन हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। ऊखीमठ में व्यापारियों के साथ बैठक के बाद चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें चुनाव प्रभारी महावीर सिंह नेगी,सहप्रभारी हरिमोहन भट्ट,सदस्य महेश बर्त्वाल,अंजनेश पंवार,मनवर नेगी,जितेंद्र राणा,प्रकाश पंवार,कैलाश पंवार को चुना गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि जल्द चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। बैठक में चुनाव संचालन समिति का गठन कर चुनाव करवाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न नेगी, जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जिला महामंत्री मोहन रौतेला , राजीव भट्ट , यशवीर बर्त्वाल, मनवार रावत, दिनेश त्रिवेदी, प्रमोद नेगी,अशोक तिवारी, प्रेम आदि व्यापारी थे।

  • ऊखीमठ से वरिष्ठ पत्रकार, लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *