उक्रांद ने की आयु सीमा में छूट की मांग

देहरादून। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई है। उकरण ने कहा कि विगर 7 वर्षों से उत्तराखंड में पुलिस की भर्ती नहीं हुई है।
उक्रांद नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्ष 2018 व 2019 पुलिस विभाग नियमावली को संतोषपूर्ण बनाने मे पूरी तरह असमर्थ रहा हैं। जिसका पूर्णत: जिम्मेदार पुलिस विभाग हैं,परन्तु नियमावली संतोषपूर्ण न होने व 2020 मे कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई हैं, जिसका खमियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।  दल के  वीरेंद्र थापा ने सरकार से “पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में कम से कम 5 वर्ष की छूट देने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तड़ियाल ने चेतावनी दी है किअगर भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को आयु सीमा में छूट नही दी गई तो उक्रांद सड़कों  पर ने को विवश होगा। उन्होंने कहा कि आयु मे 5 वर्ष से कम की छूट स्वीकार नहीं होगी। प्रेस कांफ्रेंस मे शिव प्रसाद सेमवाल, वीरेन्द्र थापा, राजेन्द्र तड़ियाल, अरविंद बिष्ट, और इंद्र सिंह रमोला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *