वन सुरक्षित तो हम सुरक्षित : इंद्रा

ऊखीमठ।  वन पंचायत पैज का गठन प्रधान सन्दीप पुष्वाण व राजस्व उप निरीक्षक सतीश भटट् की देखरेख में  पूर्व प्रधान इन्द्रा देवी को दूसरी बार वन पंचायत सरपंच का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। इस मौके पर पुनः वन पंचायत सरपंच चुने जाने पर इन्द्रा देवी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।  पैज गाँव में आयोजित बैठक में वन पंचायत का गठन करते हुए वन पंचायत सरपंच पूर्व प्रधान इन्द्रा देवी , देखरेख समिति अध्यक्ष चित्र सिंह पटवाल, उप सरपंच रमेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रोशनी शुक्ला के अलावा दिनेश पटवाल, गोपाल सिंह नेगी, सुनीता देवी, सुरेशी देवी, मुखारी देवी, मान सिंह रावत को सदस्य नामित किया गया।  बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए सभी को एक जुट होकर आगे आना होगा व समय – समय पर वनो की सुरक्षा के लिए जन जागरूक अभियान चलाकर जनता को जागरूक करना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बरसात में गाँव के खाली भूभाग पर अनेक प्रजाति के पौधों का पौधों का रोपण किया जायेगा  व  वनों को आग से बचाने के सामूहिक प्रयास किये जायेंगे।  पूर्व प्रधान इन्द्रा देवी को दूसरी बार वन पंचायत सरपंच का दायित्व मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग व ग्रामीणों द्वारा उन्हें दूसरी बार जो जिम्मेदारी दी गई उनका निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी व भाईचारे के साथ करते हुए वनों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जायेगा जिससे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहे। बैठक में प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है इसलिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। उप राजस्व निरीक्षक सतीश भटट् ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक गाँव में वन पंचायतों का गठन किया जा रहा है। इस मौके गुडडी शुक्ला, भगत सिंह रावत, महेश चन्द्र, रणजीत सिंह, आलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह पटवाल, छोटी देवी, रामेश्वरी देवी, कुन्ती देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *