ग्रामस्तर से संगठन को मजबूत करने में जुटा आप
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी ने तीर्थनगरी में चुनावी शंखनाद की शुरूआत कर दी है। आप ने मंगलवार को त्रिवेणी घाट से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज कर दिया है। वाहन के जरिए कार्यकर्ता आप के कार्यों को एलसीडी से जनता को आम आदमी पार्टी का विजन दिखाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी।
इस मौके पर आप पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। वाहन और कार्यकर्ता पूरे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप े सत्ता में आने पर सरकार उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर कार्य करके जनता को लाभ पहुंचाएगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी। इस मौके पर पार्टी के नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि हम अपनी बात को आम आदमी तक पहुंचाएंगे जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और 2022 में हम विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं। इसलिए हमारा प्रयास होगा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम सभा में जाकर ग्रामीणों को हम अपनी बात सही तरीके से उनके सामने रखेंगे और उन्हें समझाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को बने 20 वर्ष हो चुके हैं लेकिन राज्य की समस्या जस की तस बनी हुूई है। पहाड़ों से हर रोज हो रहे पलायन से गांव के गांव खाली हो रहे हैं, लेकिन जो भी सरकारें आईं उन्होंने न राज्य के विकास पर ध्यान दिया न पलायन रोकने के लिए कोई पहल कि। पहाड़ी जिले के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं के लिए तरस रहे हैं। नेगी ने कहा कि आप की पहली प्राथमिकता पहाड़ों जिले के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, पलायन रोकना आदि होगा
