केंद्र सरकार हठ छोड़ किसानों की बातें माने: भट्ट :

देहरादून । उक्रांद ने आगामी विधानसभा चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी। इसी क्रम में दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 फरवरी सेबदेहरादून में आहूत की गयी है। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रकोष्ठ, जनपदों और महानगरों के अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। इस सम्बंध में उक्रांद अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उक्रांद अपनी पुरानी गलतियों को नहीं दोहराएगी। भट्ट  कहा कि उक्रांदकिसानों  द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थनकरता है। भट्ट ने कहा कि आंदोलन के दौरान 100 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार हठधर्मिता अपना रही है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार किसानों की सुध नही ले रही है। उक्रांद किसानों के मांगो का समर्थन करता है व केंद्र सरकार से मांग करता है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाये। उन्होंने कहा कि उक्रांद पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर कर्मचारियों की मांगों का दल पूर्ण समर्थन करता है। इस अवसर पर  त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, लताफत हुसैन,  देवेंद्र कंडवाल, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय,सरिता पुरोहित, दिनेश बडोला,पान सिंह रावत,प्रताप कुँवर,अशोक नेगी,धर्मेंद्र कठैत,राजेश्वरी रावत आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *