मिशन 2022 फतह के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा

ऊखीमठ।  कांग्रेस कमेटी न्याय पंचायत मनसूना प्रभारी बसन्ती रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 में जुट जाने का आवाहन करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता निष्ठा, लगन व ईमानदारी से कार्य करेगा उसे पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों को शीघ्र बूथ स्तर पर समितियां गठन करने के निर्देश दिये! मदमहेश्वर घाटी के न्याय मनसूना में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए न्याय पंचायत मनसूना प्रभारी बसन्ती रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन 2022 की तैयारियों में जुटना होगा तथा पार्टी हित में समर्पित भावना से कार्य करने वाले को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा! उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का बूथ स्तर पर गठन कर हर एक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाली, सरुणा, फापज,मनसूना, गिरीया, गैड़ गडगू, बुरूवा, जग्गी बगवान, बेडूला,राऊलैक, उनियाणा,रासी व गौण्डार सहित सभी बूथों पर शीघ्र समिति गठित की जानी चाहिए! कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिहं रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवाओं के रोजगार के दरवाजे बन्द है इसलिए हर कार्यकर्ता को प्रदेश सरकार की विकास विरोधी नीति से जनता तक पहुचांनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के निर्देश पर शीध्र सीमान्त क्षेत्रों में भी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का गठन कर व्यापारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी! न्याय पंचायत अध्यक्ष अवतार राणा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अभी से बूथ स्तर का कार्य करना होगा तथा 2022 में सफलता मिल सकती है। नरेन्द्र पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार की विरोधी नीतियों से जनता में आक्रोश बना हुआ है तथा आज हर जनमानस का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ता जा रहा है। बैठक में रजपाल सिहं थपलियाल, मोहन सिंह राणा, प्रदीप कुमार, प्रमोद, संजय सिंह, भगत सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह राणा, भगत सिंह राणा, सन्दीप सिहं राणा, उमा देवी, गंगा देवी, सौणी देवी, संध्या देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार, ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *